ब्रेकिंग पांढरकवडा वणी क्रिकेट संपादकीय मनोरंजन नौकरी सामाजिक विशेष देश विदेश आध्यात्मिक इतर

मोमिन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह

On: June 9, 2026 4:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---

✍️पांढरकवडा : सारीम  खान


शहर की सामाजिक संस्था मोमिन वेलफेयर फाउंडेशन, पांढरकवडा की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंकों के साथ सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह (इस्तकबालिया कार्यक्रम) का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम बुधवार, 10 जून 2026 को मगरिब की नमाज के बाद शाम 7 बजे जामा मस्जिद मैदान, पांढरकवडा में आयोजित होगा।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने तथा उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा जगाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में सफल विद्यार्थियों का सार्वजनिक रूप से सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर काजी एवं जामा मस्जिद ट्रस्ट के अध्यक्ष जनाब काजी गजनफर अली साहब करेंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में जनाब मुफ्ती इरशाद साहब (इमाम, जामा मस्जिद पांढरकवडा), जनाब रहीम शरीफ (साजिद शरीफ), शिवसेना जिला संघटक, यवतमाल तथा सेवानिवृत्त प्राचार्य जनाब गुलाम तय्यब पाशा सर उपस्थित रहेंगे।

मोमिन वेलफेयर फाउंडेशन ने शहरवासियों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। संस्था का मानना है कि ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर शिक्षा के महत्व, विद्यार्थियों के भविष्य के लक्ष्य तथा समाज के विकास में शिक्षित युवाओं की भूमिका पर भी मार्गदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

मोमिन वेलफेयर फाउंडेशन, पांढरकवडा की ओर से सभी नागरिकों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

आणखी वाचा

पांढरकवडा पोलिसांकडून चोरीस गेलेली मोटारसायकल हस्तगत; आरोपीला कोरपना जि.चंद्रपूरातून अटक

चार वर्षांच्या न्यायालयीन लढाईचा शेवट; खुनाच्या आरोपातून राकेश केवट निर्दोष मुक्त

चोरीस गेलेली दुचाकी अवघ्या काही दिवसांत हस्तगत; दोन आरोपी पांढरकवडा पोलिसांच्या ताब्यात

सहा. पोलीस अधीक्षक रॉबिन बन्सल यांच्या पथकाची  सलग दुसरी धडक कारवाई; आठवडी बाजारातील वरली मटका अड्ड्यावर छापा, सहा जण ताब्यात – ₹31,200 चा मुद्देमाल जप्त

एकुलत्या एक लेकीने निभावले पुत्रकर्तव्य; स्व. दिपक होले यांच्या कन्या तपस्या बुधे यांचे आकस्मिक निधन, हिंगणघाट येथे शोकाकुल वातावरणात अंत्यसंस्कार

पाटणबोरीत वरली मटका अड्ड्यावर पोलिसांचा धडक छापा; दोन स्वतंत्र कारवायांत पाच आरोपींवर गुन्हे, ५२ हजारांहून अधिक मुद्देमाल जप्त

Leave a Comment